Stock Market Today: तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार में आया भूचाल, 833.20 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित बरकाह परमाणु संयंत्र पर रविवार को ड्रोन हमला हुआ जिससे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में एक खतरनाक वृद्धि हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 833.20 अंक टूटकर 74,404.79 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 234 अंक फिसलकर 23,401.70 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, पावर ग्रिड, मारुति, ट्रेंट, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में तेजी देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा। 

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,329.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 


ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today:  घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, आईटी कंपनियों में लिवाली के चलते ही लाल निशान में आया कारोबार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज