Stock Market Today:  घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, आईटी कंपनियों में लिवाली के चलते ही लाल निशान में आया कारोबार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों और निजी बैंकों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 98.38 अंक की बढ़त में 75,497.10 अंक पर खुला। खुलते ही कुछ देर के लिए यह लाल निशान में गया लेकिन फिर तुरंत वापस आ गया। यह 351.65 अंक (0.47 प्रतिशत) ऊपर 75,750.37 अंक पर था। आईटी सेक्टर में फिलहाल अच्छी लिवाली देखी जा रही है और निफ्टी आईटी सूचकांक ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है। 

एफएमसीजी, ऑटो, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी तेजी बनी हुई है। तेल एवं गैस, धातु और रियलटी सेक्टर दबाव में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41.80 अंक चढ़कर 23,731.40 अंक पर खुला। समय यह 114.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,804.10 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में आईटी कंपनियों इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर करीब तीन फीसदी और टीसीएस का दो फीसदी ऊपर है। भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और पावर ग्रिड के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक बढ़त है। भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और इटरनल के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा नीचे हैं। 

ये भी पढ़ें :
Stock Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से कारोबार हुआ गुलजार, 450 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल

संबंधित समाचार