ऑपरेशन सवेरा : सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सवा करोड़ की स्मैक के साथ तीन को दबोचा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की 611 ग्राम स्मैक बरामद की है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सोमवार को बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना तीतरों क्षेत्र में बरसी मोड़ स्थित विश्राम गृह के पास से बीती रात तीन अभियुक्तों इरफान, परवेज और सालिम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 611 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना तीतरों में मुकदमा संख्या 65/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ कर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क और संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार