लखनऊ: बसंतकुंज के सिटी फॉरेस्ट का काम शुरू, 10 करोड़ की लागत से बनेगा 'ऑक्सीजन हब'

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण के ग्राम घौला स्थित बसंतकुंज योजना के 20 एकड़ में सिटी फॉरेस्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। यह पार्क राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास और गोमती नदी के पीछे एक वर्ष में बनकर तैयार होगा। 

पार्क कच्चा निर्माण करके जंगल की तरह विकसित किया जाएगा।प्राधिकरण ने सिटी फारेस्ट बनाने का काम एक कंपनी को दिया है। इसे विकसित करने में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च आएगा। 

पार्क में घूमने के लिए कच्चा पाथवे बनेगा। फल, छाया, फूल, जंगली व ऑक्सीजन देने वाले एक लाख से अधिक पौधे मियावाकी पद्धति से लगाए जाएंगे। जंगली पेड़-पौधों सुंदरता बढ़ाएंगे। चार-चार मीटर दूरी पर एक थीम व रंग के पेड़-पौधे लगेंगे। पेड़-पौधों की सुरक्षा तार से फेंसिंग करके की जाएगी। बेंच, लाइट, फव्वारा, कैंटीन, शौचालय, पार्किंग आदि सुविधाएं मिलेंगी। 

मियावाकी पद्धति से पीपल, नीम, बरगद, पाकड़, पिलकर, शीशम, महुआ, अमलताश, कचनार, गुलमोहर, अमरूद, आम के अलावा स्पैथोडिया, टबेबुइया, लार्जेस्ट्रोमिया अमलतास, नीली गुलमोहर आदि पौधे पेड़-पौधे रोपित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में खाद की कमी नहीं ....बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, यूरिया की कालाबाजारी पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार