IT College Admission 2026: आईटी कॉलेज में लाइब्रेरी साइंस के लिए आवेदन शुरू, पढ़े पूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े इसाबेला थोबर्न कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रवेश आवेदन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कॉलेज काउंटर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस की शुल्क राशि 900 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी की गई है। विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्रॉस्पेक्टस के लिए भी 900 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

कॉलेज की ओर से जारी नोटिस के अनुसार बीलिबआईएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

संबंधित समाचार