Malaysia Masters 2026 : भारतीय शटलर्स का जलवा, चीनी ताइपै खिलाड़ी को मात देकर चमकीं चालिहा, अर्जुन ने पोपोव बंधुओं को हराया
कुआलालम्पुर। भारत की अष्मिता चालिहा ने चीनी ताइपै की पाइ यू पो को तीन गेम के मुकाबले में हराकर मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया। चालिहा ने यू पो पर 21 . 23, 21 . 16, 21 . 16 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की टी रामाधानी वीर्यावान से होगा। आकर्षि कश्यप को कोरिया की पार्क गा युन के हाथों 21-15 20-22 7-21 से पराजय झेलनी पड़ी।
पुरूष युगल में हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन ने सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव और फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21 . 19, 21 . 15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन तथा चीन के हू की युआन और लिन शियांग यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
