आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स करेंगी पहले बल्लेबाजी
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के 64वें मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां पर ओस पड़ेगी और इसी वजह से पिच बाद में बैटिंग के लिए बेहतर हो जाएगी। रियान पराग को पिछले मैच में हैम्स्ट्रिंग में दिक्कत आई थी लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। जडेजा भी रिकवर हो रहे हैं। उन्हें भी थोड़ा निगल था लेकिन वह जल्द ही फिट हो जाएंगे।''
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ''हमें इस पिच पर पहले बैटिंग या बॉलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है। एक टीम के तौर पर हमें काफी बेहतर खेलना होगा। एक टीम के तौर पर हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं। निजी कारणों की वजह से एडन मारक्रम नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी भी नहीं खेल रहे हैं। मोहसिन ख़ान खेल रहे हैं। आयुष बदोनी भी टीम में आए हैं।''
लखनऊ की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, जॉस इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और कीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन ख़ान, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह और अर्शिन कुलकर्णी।
राजस्थान की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, लुआन डी प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डॉनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा। इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव, रवि बिश्नोई और रियान पराग।
