IGI Airport: चॉकलेट के डिब्बों से निकला लाखों का सोना पाउडर, IGI एयरपोर्ट पर जब्त 396 ग्राम सोना 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रियाद से आए दो यात्रियों के पास से चॉकलेट के पैकेटों में छिपाकर लाया गया 396 ग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को ''स्पॉट प्रोफाइलिंग'' के आधार पर ग्रीन चैनल पर रोका गया। जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान को एक्स-रे परीक्षण के लिए भेजा गया। 

बयान में कहा गया कि स्कैनिंग के दौरान यात्रियों के चॉकलेट के पैकेटों के भीतर ''संदिग्ध तस्वीरें'' दिखाई दीं, जिसके बाद सोने का पाउडर छिपाए जाने की आशंका के चलते पैकेट जब्त कर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए।

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से चॉकलेट के भीतर छिपाकर रखा गया 999.9 शुद्धता वाला कुल 396 ग्राम सोना बरामद किया गया। यह सोना 200 ग्राम और 196 ग्राम के दो हिस्सों में था। बयान में कहा गया कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर लिया गया है और यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

 ये भी पढ़ें  : 
यूपी में बिजली की मांग-खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रचंड गर्मी के बीच 30160 मेगावाट विद्युत आपूर्ति, पीक डिमांड 30 हजार मेगावाट के पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के सभी जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने सौंपे अहम टास्क, स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर, “ज्ञान भारत मिशन” में तेजी के निर्देश
यूपी के बड़े शहरों में बदलेगा ट्रैफिक रूट, लखनऊ-नोएडा का सफल फॉर्मूला अब पूरे प्रदेश में होगा लागू
गाजियाबाद : जमानत पर रिहा हुआ रेप का आरोपी, तो समर्थकों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
'धुरंधर' के मेकर्स और CBFC को कोर्ट का नोटिस, खुफिया जानकारी लीक होने की याचिका पर अदालत का बड़ा कदम
रायबरेली में अंतरराज्यीय शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : अपहृत 9 माह का बच्चा बरामद, 4 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार