मऊ में रफ्तार का कहर : दीवार से टकराई अनियंत्रित कार, चार युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र में बलुआ पोखरा के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। 

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान रियाज अहमद (26), राहुल (25), राम आशीष यादव (28) और आकाश यादव (25) के रूप में हुई है।  

 

संबंधित समाचार