SRN हास्पिटल विवाद : अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश से की वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश से पूरे प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस को भेजे पत्र में एसआरएन हास्पिटल में जूनियर डाक्टरों पर वकीलों से र्दुव्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुये उनसे दखल देने की मांग की है।

पत्र में यूपी की अदालतों में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस की ज्यादतियों की रोकथाम,बार की स्वतंत्रता की रक्षा करने की मांग की गयी है। अधिवक्ता ने लिखा है कि मुख्य न्यायाधीश प्रयागराज और लखनऊ में वकीलों के साथ घटी घटनाओं का स्वतः संज्ञान लें। 

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के कनिष्ठ डॉक्टरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दें। घटना की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन करें,अधिवक्ताओं के विरुद्ध हिंसा और अत्याचार के लिए जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों/व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का सीधा पंजीकरण रद्द करने का आदेश दें,न्यायालय परिसर, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी करें। 

इसके अलावा राज्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि शांतिपूर्ण विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने वाले अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस बल का अत्यधिक प्रयोग न किया जाये। इलाहाबाद हाई कोर्ट अगर इस लेटर पिटीशन को मंजूर करती है तो जल्द ही इस पर सुनवाई भी कर सकती है।

गौरतलब है कि बुधवार को एस आर एन अस्पताल में एक महिला मरीज के इलाज के दौरान वकीलों और जूनियर डॉक्टरों के बीच जमकर बवाल हुआ था। डॉक्टर ने वकीलों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस घटना से नाराज वकीलों का आज लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी है जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  

संबंधित समाचार