प्रयागराज के कृष्ण मृग अभयारण्य में बन रहा ईको पार्क, मेजा को मिलेगी नई पर्यटन पहचान, वॉच टावर-बर्ड जोन होंगे आकर्षण का केंद्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

- 4.99 करोड़ की परियोजना का 70 फीसदी काम पूरा - वॉच टावर से लेकर बर्ड जोन तक विकसित हो रही सुविधाएं

लखनऊ, अमृत विचार: प्रयागराज के मेजा स्थित कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ईको पार्क का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 4.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

राज्य सरकार की इस पहल से मेजा क्षेत्र को नई पर्यटन पहचान मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। परियोजना के तहत पर्यटकों के लिए भव्य प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग पार्किंग, आधुनिक शौचालय, कैंटीन, वॉच टावर, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए एक्टिविटी एरिया, गार्डन लाइट, गजीबो हट और बैठने की बेहतर व्यवस्था विकसित की जा रही है। 

साथ ही बर्ड एक्टिविटी जोन, हॉर्टिकल्चर, लैंडस्केपिंग, सिंचाई व्यवस्था, बायो फेंसिंग और चेन लिंक फेंसिंग का काम भी कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता सुरक्षित रह सके। पर्यटन विभाग के अनुसार, अब तक सरकार की ओर से 3.62 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है, जिसमें लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा किमेजा का यह ईको पार्क पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन और स्थानीय रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में ‘AI For All’ अभियान लागू : हर नागरिक को मिलेगा मुफ्त एआई प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र पाने का सुनहरा मौका

 

 

 

 

संबंधित समाचार