यूपी में ‘AI For All’ अभियान लागू : हर नागरिक को मिलेगा मुफ्त एआई प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र पाने का सुनहरा मौका

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

तीन घंटे का ऑनलाइन कोर्स पूरा करने पर मिलेगा प्रमाण-पत्र

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने युवाओं और आम नागरिकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) की जानकारी देने के लिए प्रदेशभर में ‘एआई फॉर ऑल’ अभियान लागू किया है। इस पहल के तहत कोई भी इच्छुक व्यक्ति घर बैठे निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश स्किल डवलपमेंट मिशन द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें ओरेकल यूनिवर्सिटी सहयोग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एआई तेजी से रोजगार और उद्योगों का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में युवाओं को इस तकनीक से परिचित कराना समय की जरूरत है। मालूम हो कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान किया था। सरकार का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई तकनीक से जोड़ना है।

तीन घंटे का ऑनलाइन कोर्स

‘ एआई फॉर यू: ट्रेनिंग एंड असिस्मेंट’ नामक यह कोर्स लगभग तीन घंटे का है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ऑनलाइन मूल्यांकन होगा और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जो करियर विकास में उपयोगी होगा। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘ एआई फॉर ऑल’ टैब के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
 

ये भी पढ़ें : 
आंधी-बारिश से तबाही पर अलर्ट मोड में सरकार, जानें किन 19 जिलों में मुआवजे का हुआ आदेश

संबंधित समाचार