BRICS Summit : दिल्ली में जुटे भारत और ईरान के विदेश मंत्री, पश्चिम एशिया के हालातों और द्विपक्षीय हितों पर मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के उनके समकक्ष अब्बास अराघची ने शुक्रवार को व्यापक वार्ता की, जिसमें पश्चिम एशिया संकट तथा उसके ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। ईरान के विदेश मंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। 

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ''आज सुबह दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तृत बातचीत हुई।'' उन्होंने कहा, ''पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके प्रभावों पर चर्चा की। साथ ही आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।'' जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में अराघची की भागीदारी की भी सराहना की। 

ये भी पढ़ें :
आपदा प्रबंधन में भारत बना 'ग्लोबल लीडर', अमित शाह बोले- हमारा लक्ष्य 'जीरो कैजुअल्टी'

संबंधित समाचार