KGMU Doctors Summer Vacation: केजीएमयू में गर्मियों की छुट्टी शुरू, आधे चिकित्सक ही रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: केजीएमयू में गर्मियों की छुट्टी शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके तहत 50 प्रतिशत डॉक्टर एक माह की छुट्टी पर रहेंगे। उनके लौटने के बाद बाकी 50 प्रतिशत डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। इस दौरान ऑपरेशन से लेकर ओपीडी तक में इलाज के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ सकता है।

केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई और कैंसर संस्थान में शुक्रवार से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इसके तहत 50 प्रतिशत डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। ताकि मरीजों का इलाज प्रभावित न हो। पहले चरण के तहत अवकाश पर गए डॉक्टरों के लौटने पर बाकी 50 प्रतिशत डॉक्टर अवकाश पर जाएंगे।

मरीजों को दुश्वारियों से बचाने के लिए संस्थान प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। डॉक्टर व मरीजों में संतुलन बना रहा। इलाज प्रभावित न हो इसकी तैयार पूरी कर ली गई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि गर्मी को लेकर जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

संबंधित समाचार