Lucknow News: ऊर्जा निगमों में जीरो सेशन लागू करने की मांग, ऊर्जा मंत्री से मिले संगठन प्रभारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रभारी पुनीत राय ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर ऊर्जा निगमों में स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर जीरो सेशन व्यवस्था लागू किए जाने संबंधी पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान संगठन प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान के अनुरूप प्रदेश के ऊर्जा निगमों में अनावश्यक स्थानांतरण पर रोक लगाई जानी चाहिए।

उन्होंने मांग उठाई कि जीरो सेशन व्यवस्था लागू कर केवल विशेष परिस्थितियों, जैसे स्वयं के अनुरोध, गंभीर बीमारी के साथ अत्यावश्यक स्थितियों में ही कर्मचारियों का स्थानांतरण किए जाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि इस व्यवस्था से प्रशासनिक और आर्थिक व्यय में कमी आएगी, साथ ही ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य को भी मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा संगठन प्रभारी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित आउटसोर्सिंग निगम में ऊर्जा निगमों में कार्यरत करीब 78 हजार संविदा कर्मचारियों को शामिल किए जाने की मांग भी ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखी। इस पर ऊर्जा मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मचारियों को भी नियमानुसार शामिल किए जाने हेतु सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार