Moradabad News: रीलबाज 'बुलट रानी' ने पहना दुल्हन का लिबास, फिर बिना हेलमेट सड़क पर दौड़ाई बाइक
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया का नशा युवा पीढ़ी पर सिर चढ़कर बोल रहा है। वीडियो और रील वायरल करने, लाइक और कमेंट पाने की होड़ में नियमों को तोड़कर वीडियो बनाने में पीछे नहीं रहते। ऐसा ही कुछ मुरादाबाद में भी हुआ हैं। जहां मुरादाबाद से होकर गुजर रहे हाईवे पर युवती दुल्हन के लिबास में बुलट बाइक दौड़ाते हुए रील वायरल हुई है। रील वायरल होने के बाद पुलिस युवती की पहचान करने में जुट गई है।
बुलट रानी को ढूंढ रही पुलिस
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर युवती लाल रंग का लहंगा पहने हुए हाईवे पर बाइक दौड़ा रही है। इस दौरान बाइक को कई बार लहराते हुए चलाती है, जबकि उसने हेलमेट भी नहीं लगा रखा है। युवती ने इस वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो वायरल होने के साथ ही मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब यातायात पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही बुलट बाइक के नंबर के आधार पर युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि युवती की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी आ चुके हैं कई मामले
इस प्रकार से हाईवे पर नियमों को तोड़ते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों युवक का चलती कार के बोनट पर बैठकर वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उसका चालान काटा था। वहीं पाकबड़ा क्षेत्र से वायरल हुए वीडियो में कार की खिड़की खोलकर चारों ओर खड़े होकर कार दौड़ाते हुए युवक का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई हुई थी तो एक युवक का पालथी मार बैठकर बाइक चलाने का।
