ईंधन बचाने की पहल : विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लीट 50 प्रतिशत कम करने के फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने भी बड़ा कदम उठाया है। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण के सभी कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि अब संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे। इससे अधिकारियों का जिलों में आना-जाना कम होगा और ईंधन की बचत होगी। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी वाहन फ्लीट 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया था।

साथ ही सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, अगले 6 महीने विदेश यात्राओं से परहेज करने और हाइब्रिड बैठकों को बढ़ावा देने को कहा था। प्रधानमंत्री मोदी के पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के आह्वान के बाद यूपी सरकार इसे धरातल पर उतार रही है। विधान परिषद का यह फैसला उसी कड़ी का हिस्सा है। 

संबंधित समाचार