खाद्यान्न कीमतों में उछाल : अरहर, उड़द और छोला समेत तमाम दालों के थोक भाव में बढ़ोतरी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-दाल और चावल की कमी के चलते हुई है रोजमर्रा की बढ़ोत्तरी -व्यापारी बोले भाडे़ से तुलना की जाए तो दाल पर करीब एक रुपया और चावल में पचास पैसे की ही तेजी आएगी

लखनऊ, अमृत विचार: अरहर, उड़द, छोला समेत तमाम दालों में करीब चार रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चावल के भाव में दो रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। कारोबारियों का मानना है कि यह अंतर मुख्य तौर भाड़ा बढ़ने की वजह से नहीं हुआ है। रंगून, म्यामांर समेत अन्य जगहों से आने वाली दाल का इंपोर्ट न होने से चार रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।

वहीं चावल के भाव में दो रुपये किलो का अंतर इस वजह से है कि बांग्लादेश आदि स्थानों पर चावल भेजा गया है। इससे मिलों के पास धान नहीं है। यही मुख्य वजह है। व्यापारियों का मानना है कि अगर इसे भाड़ा बढ़ने से जोड़ा जाए तो एक रुपये किलो दाल में और चावल में पचास पैसे प्रति किलो की तेजी मानी जा सकती है। भाड़े का तेजी पर असर नहीं है।

लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं पांडेयगंज गल्ला मंडी के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल और लखनऊ मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता के मुताबिक नागपुर से आने वाली अरहर की दाल का लखनऊ तक का किराया पहले 255 रुपये था अब नई बुकिंग 280 रुपये के आने की संभावना है। अभी आई नहीं है। यानी एक क्विटंल पर 25 रुपया। इसे प्रति किलो में बांटा जाएगा तो महज 25 पैसे प्रति किलो का अंतर आएगा।

इसी तरह मध्य प्रदेश कटनी से आने वाला खाद्यान्न के भाड़े को 145 से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है। इसको भी अगर आधार माना जाए तो मात्र 25 पैसे प्रति किलो का अंतर आएगा। ऐसे में भाड़ा बढ़ने को लेकर जो चर्चाएं बाजार में हैं। वह ठीक नहीं हैं। अंतर की वजह दाल और धान की बाजार में कमी है। इसी कारण से दो से चार रुपये की वृद्धि हुई है। जिसे रुटीन कहा जा सकता है।

खाद्यान्न के थोक बाजार में आज के रेट रुपये प्रति क्विवंटल

अरहर दाल पुखराज 12,600
सूरजमुखी 11,100
डायमंड 8,400
छोला छोटा सच्चा हीरा 7,800
बड़ा छोला 9,400
मंसूरी हरी पत्ती 9,500
रेयान 9,600
नोट- फुटकर में इन खाद्यानों का भाव प्रति किलो दस से 12 प्रतिशत अधिक होगा।

 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में कहर बरपा रही गर्मी: अस्पतालों में डिहाइड्रेशन-हीट स्ट्रोक के मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट 

संबंधित समाचार