प्रयागराज में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मुट्ठीगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंडों की आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की मां के मुताबिक सुबह सक्षम घर में सो रहा था। इस बीच विमल पंडा और कमल पंडा उसे घर से बुला कर गली में ले गये और गोली मार दी। 

उन्होने बताया कि पुराने विवाद में सक्षम पंडा के पैरवी करने पर आरोपी नाराज थे। पिछले मार्च में भी सक्षम पंडा को गोली मारी गई थी। आज उसी मुकदमे में युवक का बयान दर्ज होना था। सूत्रों के अनुसार गोली चलाने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई है जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जायेगा। 

संबंधित समाचार