India A Squad: श्रीलंका ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को मिला मौका
मुंबई। पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में अनुकूल रॉय को शामिल किया है। उन्होंने हर्ष दुबे की जगह ली है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज़ के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीमों में पहली बार बुलाया गया है। इस ट्राई-सीरीज़ में श्रीलंका ए , इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें हिस्सा लेंगी, और यह 9 जून से 21 जून, 2026 तक दाम्बुला में खेली जाएगी।
ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
