Lucknow Summer Vacation: लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर! आज से सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः लखनऊ इस समय प्रचंड गर्मी और तेज लू की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे असर को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश के मुताबिक, 22 मई 2026 से जनपद लखनऊ के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू हो जाएगा। यह फैसला सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी मान्यता प्राप्त निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

मौसम विभाग की लगातार चेतावनियों और वर्तमान में चल रही भीषण लू को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। कुछ स्कूल अभी तक छुट्टियां घोषित नहीं कर पाए थे, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा हो रहा था।

जिलाधिकारी की अपील  

जिलाधिकारी ने लखनऊवासियों से अनुरोध किया है कि दोपहर के समय बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें। खासकर बच्चों को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से होमवर्क और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी पढ़ाई का क्रम प्रभावित न हो।

अधिक जानकारी और आदेश की पुष्टि के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर जा सकते हैं।

संबंधित समाचार