IPL 2026: टॉप-2 की जंग तेज! क्या SRH आज RCB को रौंदकर GT को टॉप-2 से बाहर कर सकती है

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हैदराबादः IPL 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। यह जीत GT के IPL इतिहास की सबसे बड़ी रनों वाली जीत है। इस जीत के बावजूद गुजरात की टीम टॉप-2 की स्थिति में खतरे में है।

SRH का आखिरी मौका

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और आज (22 मई) अपना आखिरी लीग मैच टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। SRH पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन अब उसकी नजरें टॉप-2 पर हैं।

टॉप-2 में पहुंचने के लिए SRH को क्या चाहिए?

नेट रन रेट के आधार पर गुजरात टाइटंस को पछाड़ने के लिए हैदराबाद को RCB के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी:

- अगर SRH पहले बल्लेबाजी करते हुए 220+ रन बनाती है, तो उसे 88 रनों से जीतना होगा।
- अगर SRH 200 रन डिफेंड कर रही है, तो उसे 87 रनों से जीतना होगा।
- यदि RCB 150 रन का टारगेट देती है, तो SRH को इसे लगभग 11.3 ओवर के अंदर चेज करना होगा।

टॉप-2 का फायदा क्या है?

टॉप-2 में जगह बनाने वाली टीमों को प्लेऑफ में बड़ा फायदा मिलता है। क्वालीफायर-1 में हारने पर भी उन्हें क्वालीफायर-2 में खेलने का दूसरा मौका मिल जाता है, जहां वे एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ती हैं। यानी टॉप-2 की टीमों को फाइनल पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। आज का मैच न सिर्फ SRH के लिए, बल्कि पूरे प्लेऑफ समीकरण को बदलने वाला साबित हो सकता है।

संबंधित समाचार