बाराबंकी : बीज बिक्री केन्द्रों पर छापेमारी, नियमों की अनदेखी पर पांच विक्रेताओं को नोटिस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले में बीजों की गुणवत्ता और निर्धारित दर पर बिक्री की जांच के लिए जिले में 16 बीज बिक्री केन्द्रों पर छापेमारी कर जांच की गई। इस दौरान कुल 61 बीज नमूने लिए गए और पांच बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने तहसील हैदरगढ़ के नौ बीज बिक्री केन्द्रों का निरीक्षण कर 51 नमूने लिए। 

जांच में मेसर्स दिशा इंटरप्राइजेज हैदरगढ़, मेसर्स मौर्या बीज भंडार हैदरगढ़ और अवध कृषि सेवा केन्द्र जोंधी के बीज बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाए गए, जिस पर नोटिस जारी किया गया। वहीं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए व बीज निरीक्षक देशराज ने तहसील नवाबगंज और फतेहपुर क्षेत्र के सात बीज विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर 10 नमूने लिए। 

बता दें कि मेसर्स भारत एग्रो एजेंसी टिकैतगंज और आलोक ट्रेडिंग कम्पनी खेवली द्वारा अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर सामान्य व संकर धान के बीज तथा मूंग के मिनीकिट उपलब्ध हैं। किसान खरीफ सीजन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया 2026 का परीक्षा परिणाम, 63 हजार से अधिक छात्र हुए थे शामिल

संबंधित समाचार