Stock Market Today : अमेरिका-ईरान वार्ता और कच्चे तेल भारी गिरावट से बाजार हुआ गर्म, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बेहतर होते वैश्विक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 908.98 अंक उछलकर 76,317.85 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.65 अंक चढ़कर 23,977.70 पर रहा।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 5.58 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 231.99 अंक की बढ़त के साथ 75,415.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक की तेजी के साथ 23,719.30 अंक पर बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, बैंकिंग शेयरों में तेजी

संबंधित समाचार