IPL 2026 : पर्पल कैप दौड़ में जोफ्रा आर्चर की लंबी छलांग, मुम्बई को बड़े झटके देकर टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुम्बई। इंडिनयन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का लीग चरण समाप्त हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स (आआर) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुम्बई इंडियन के खिलाफ तीन विकेट झटके और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इसके साथ ही वह पर्पप कैप तालिका में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गये।

इस मुकाबले में आरआर के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में केवल 17 रन देकर तीन विकेट लेकर मुम्बई इंडियंस को बड़े झटके दिए। आर्चर ने पावरप्ले में रोहित शर्मा और नमन धीर को तो वहीं 16वें ओवर में वापसी करते हुए हार्दिक पंड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

इस प्रदर्शन के साथ ही आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज, गुजरात टाइटंस के राशिद ख़ान और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। फिलहाल वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के भुवनेश्वर कुमार और के कगिसो रबाडा से ही पीछे हैं। इन दोनों के नाम 24 तो वहीं आर्चर के नाम 21 विकेट हैं। ऑरेंज कैप तालिका में रविवार को खेले गए दो मैचों में तीन ऐसी टीमें थीं जिनमें व्यक्तिगत रूप से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की कमी थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी जरूर एक्शन में थे। 

शाम वाले मैच में केएल राहुल भी मैदान में थे। राहुल ने जहां अच्छा प्रदर्शन करके अपने सीजन का अंत शिखर पर किया तो वहीं सूर्यवंशी फेल होने के बाद भी आगे बढ़ने की उम्मीद बचाए रखे हुए हैं। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ सूर्यवंशी को दीपक चाहर ने फंसाया और केवल चार बना पाने के बाद उनके कुल रनों की संख्या 583 हो गई है। 

उस समय तक वह गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (638), शुभमन गिल (616) और सनराइजर्स हैदराबाद के हाइनरिक क्लासन (606) के बाद चौथे नंबर पर थे। लेकिन राहुल ने सीजन की अपनी आखिरी पारी में 30 गेंदों में 60 रन बना दिए। केकेआर के खिलाफ खेली गई इस पारी के दम पर उनके इस सीजन कुल 593 रन हो गए और वह सूर्यवंशी से आगे निकल गए। उन्होंने चौथे नंबर पर रहते हुए सीजन का अंत किया।

ये भी पढ़ें  : 
LSG में महासफाई तय, फ्लॉप सीजन के बाद कप्तानी से लेकर कोर ग्रुप तक बदलाव के संकेत

संबंधित समाचार