अयोध्या में गंगा दशहरा : डीएम-एसएसपी पहुंचे सरयू घाट, समय से काम पूरा करने की हिदायत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सरयू घाटों, राम की पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण में घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि गंगा दशहरा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ प्रबंधन पर निर्देश दिया। कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

डीएम ने घाटों पर निरंतर सफाई, जलभराव एवं फिसलन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन से जारी निर्देशों का पालन करें, सहयोग करें। उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, एसपी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी,एडीएम सिटी योगानंद पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  :  
लखनऊ को दहलाने की साजिश, NIA चार्जशीट में खुलासा, केमिकल दुकानों से बारूद जुटा रहे थे लाल किला विस्फोट के मास्टरमाइंड

 

 

संबंधित समाचार