Basti News : बस्ती में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2500 महिलाओं ने सोहर गाकर गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को 2500 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक सोहर गीत गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम परिसर में पहल संस्था द्वारा आयोजित "धन्यवाद सोहर गीत समारोह" में महिलाओं ने सामूहिक रूप से सोहर गीत प्रस्तुत किया।

 कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने के अभियान की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने कहा कि एक समय देश नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत ने इस चुनौती पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। 

उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तेजी से उभरते हुए विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की भूमि रही है, जहां से संस्कृति, समृद्धि और शांति का संदेश पूरी दुनिया को मिलता रहा है।

आज भारत वैश्विक स्तर पर विकास और स्थिरता का प्रतीक बनकर उभरा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने सोहर गीतों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी तथा विकसित भारत के निर्माण में सहयोग का संकल्प भी व्यक्त किया। 

संबंधित समाचार