मनरेगा के सामग्री मद में 1490 करोड़ रुपये स्वीकृत, यूपी के सभी 75 जिलों को पहली किश्त आवंटित
75 जिलों को पहली किश्त के रूप में 104.20 करोड़ रुपये आवंटित
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार ने मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में सामग्री मद के अंतर्गत 1490.70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश के 75 जिलों को पहली किश्त के रूप में 104.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह धनराशि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों, विकास योजनाओं और अनुमन्य सामग्री मद पर खर्च की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले तकनीकी स्वीकृति, निर्धारित गुणवत्ता मानकों और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया का पालन अनिवार्य होगा। साथ ही धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत मदों में ही किया जाएगा।
ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों और उपायुक्तों (श्रम रोजगार) को निर्देशित किया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग वित्तीय नियमों और तकनीकी मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढ़ें :
यूपी के ऐतिहासिक स्थलों की चहारदीवारी को 5 करोड़ जारी, अतिक्रमण से बचेंगे संरक्षित पुरास्थल
