UP DGP News : कौन होगा यूपी का स्थायी डीजीपी, यूपीएससी की बैठक में तीन अफसरों के नाम पर मंथन
यूपी डीजीपी को लेकर जिन तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम पर मंथन होगा, उनमें कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा, आईपीएस पीयूष आनंद और आईपीएस रेणुका मिश्रा का नाम शामिल है। तीन अफसरों में से एक के नाम पर मुहर लग सकती है।
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश पुलिस को चार साल बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक, डीजीपी मिलने जा रहा है। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग UPSC की दिल्ली में बैठक होनी है। यूपी के मुख्य सचिव और गृह सचिव दिल्ली पहुंच गए हैं। यूपी डीजीपी को लेकर तीन नाम चर्चा में हैं। माना तो यही जा रहा है कि वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्णा स्थायी डीजीपी बन सकते हैं।
यूपी डीजीपी को लेकर जिन तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम पर मंथन होगा, उनमें कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा का नाम सबसे आगे है। राजीव कृष्णा के अलावा, आईपीएस पीयूष आनंद और आईपीएस रेणुका मिश्रा का नाम शामिल है। तीन अफसरों में से एक के नाम पर मुहर लग सकती है।
डीजीपी को लेकर विपक्ष हमलावर
यूपी में वर्ष 2022 से स्थायी डीजीपी नहीं है। कार्यवाहक डीजीपी के जरिये काम चल रहा है। इस पर विपक्ष भी सरकार की घेराबंदी करता रहता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्सर डीजीपी को लेकर तंज कसते रहते हैं।
इन पैरामीटर्स पर होगी परख
दिल्ली में यूपीएससी की जो बैठक होगी, उसमें पूर्णकालिक डीजीपी के नाम पर चर्चा की जाएगी। माना तो यही जा रहा कि इसी बैठक में डीजीपी का चयन हो सकता है। डीजीपी का चयन के लिए वरिष्ठता, प्रशासनिक क्षमता, अनुभव जैसे पैरामीटर्स पर अफसरों को परखा जाएगा।
