बरेली में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर हंगामा, कोतवाली के बाहर लेखपालों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

बरेली, अमृत विचार। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर शाम बड़ा बवाल खड़ा हो गया। कोतवाली के बाहर बड़ी संख्या में लेखपाल और राजस्व कर्मचारी जमा हो गए और कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का आरोप है कि एंटी करप्शन टीम ने बिना स्पष्ट आरोप बताए कुछ कर्मचारियों को जबरन उठाकर कोतवाली ले आई। कर्मचारियों का कहना था कि कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और संबंधित लोगों को यह तक नहीं बताया गया कि उनके खिलाफ क्या आरोप हैं। इसको लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

कोतवाली के बाहर मौजूद लेखपालों ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी पर आरोप हैं तो जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, लेकिन बिना पर्याप्त जानकारी और स्पष्ट आधार के कर्मचारियों को हिरासत में लेना गलत है। कई कर्मचारियों ने इसे दबाव बनाने की कार्रवाई बताया और कहा कि इससे पूरे विभाग में भय का माहौल बन रहा है।

संबंधित समाचार