रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दादी और दो पोतियों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी स्कार्पियो

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

रायबरेली, अमृत विचार | रायबरेली में मंगलवार रात साढ़े दस बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। नोएडा से जौनपुर जा रहे परिवार की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार हाइवे किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो का पूरा अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार दादी और उनकी दो पोतियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के 5 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 5 साल का छोटा बच्चा भी शामिल है। दरअसल, ये हादसा रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पास हुआ है।

दिल्ली में रहता था परिवार

बता दें कि मूल रूप से जौनपुर में सुजानपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली के साकेत स्थित इग्नो रोड इलाके में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी सरोज सिंह, बेटा गुरचरण सिंह, बहू प्रतिभा सिंह, पोती समृद्धि सिंह और पोता समर्थ सिंह है.. राजेंद्र के भतीजे नीरज सिंह, उनकी पत्नी सविता सिंह, बेटी संगीता सिंह भी पास में ही रहते हैं। नीरज के पिता यानी राजेंद्र के भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी है.. राजेंद्र का बेटा गुरु चरण बिजली विभाग के ऑफिस में सरकारी कर्मचारी हैं। जबकि उनके भतीजे नीरज सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 

रामायण में शामिल होने जा रहे थे गांव

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दादी और दो पोतियों की मौत

बताया जा रहा है कि सीलमपुर गांव में रामायण का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा परिवार स्कॉर्पियों में सवार होकर जौनपुर आ रहा था। इस दौरान गुरचरण गाड़ी चला रहे थे। रफ्तार 100 से ज्यादा थी.. तभी अचानक सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखकर गुरचरण घबरा गए। इससे कार बेकाबू हो गई और ट्रॉली में जा घुसी।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि मानों जैसे कोई धमाका हुआ हो।आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक 60 वर्षीय दादी सरोज सिंह, उनकी बड़ी पोती संगीता सिंह और छोटी पोती समृद्धि सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि गुरचरण सिंह, नीरज सिंह, सविता सिंह, प्रतिभा सिंह और समर्थ सिंह घायल हैं। जिनका रायबरेली एम्स में इलाज चल रहा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा दादी और दो पोतियों की मौत

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी, जिसकी वजह अभी जांच की जा रही है। क्या वो एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का था या कोई और वजह थी, ये अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि ये हादसा हमें फिर याद दिलाता है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कितनी खतरनाक हो सकती है। रात के समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। 

ये भी पढ़ें:- 

संबंधित समाचार