मुजफ्फरनगर में प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, करोड़ों के कैप्सूल जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के कैप्सूल जब्त किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि खालापार थाना क्षेत्र में वाहनों के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि कार में 54 डिब्बों में रखे गए एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 11 लाख से अधिक कैप्सूल मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार सवार तीन लोगों अश्वनी शर्मा, विनोद कुमार और यशपाल को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की आपूर्ति करता था।

उन्होंने आरोपियों के हवाले से बताया कि दवाएं जाली कंपनी के दस्तावेजों के आधार पर गोरखपुर से मंगाई जाती थीं। कुमार ने बताया कि बरामद दवाओं के संभावित खरीदारों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म