वाराणसी में मौसम विभाग 'रेड अलर्ट', चलेगी 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, 48 घंटे भारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। वाराणसी में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटों तक अत्यधिक सतर्क और सुरक्षित रहें। 

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कच्चे या कमजोर निर्माणों से दूर रहें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तेज हवाएं और बारिश शुरू होते ही तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। किसी भी बड़े पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलने दें। 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 19 लोगों की दर्दनाक मौत, हमीरपुर में पुल ढहा

संबंधित समाचार