सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सूर्या चौहान हत्याकांड पर सियासत तेज, मायावती की चेतावनी, केशव मौर्य बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

अमृत विचार :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की उसके ही मुस्लिम दोस्तों द्वारा हत्या किए जाने के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। सूर्या चौहान की मौत के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।इस घटना के बहाने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की सुप्रीम लीडर मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार को अलर्ट रहने की सलाह दी है। आशंका प्रकट की है कि चुनाव की तारीख पास जैसे- जैसे आएंगी आपराधिक वारदातों को हिन्दू-मुस्लिम रंग देने की कोशिश की जायेगी। 

सूर्या चौहान कौन था ?

सूर्या प्रताप चौहान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय युवक था।  सूर्या पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे सू्र्या को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे सू्र्या की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक सूर्या की मौत पर उनकी माँ ने सीएम योगी और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाईं है, इतना ही नहीं इलाके के लोग भी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे है। 

गाजियाबाद में कैसे हुई सूर्या चौहान की हत्या?

जानकारी के मुताबिक,  पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। सूर्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। जब वह पहुंचा तो असद और उसके साथियों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गये। खोड़ा क्षेत्र के नवनीत इलाके में इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने हमला करने से पहले पूछा था कि कि 'क्या तुमने बकरा हलाल होते देखा है' । लहूलुहान सूर्या की चीख पुकार सुनकर सूर्या के भाई और मां घटना स्थल की तरफ दौड़े। परिवार के लोगों को आता देख आरोपी हमलावर फरार हो गए। 

क्षेत्र के हालात तनावपूर्ण 

घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में रोष है और साम्प्रदायिक तनाव की स्तिथि बन गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा की भी दर्ज कर किया है मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में भी भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे 9 लोग घेरे हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

मायावती बोलीं , चुनाव नज़दीक जाएगा .... दुष्परिणाम होंगे

गाजियाबाद की इस घटना के बाद बसपा प्रमुख एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मयावती ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट की है। मायावती का कहना है कि  'यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रहीं घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए। इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।'

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश को लेकर कही ये बात... सपा के वोटर फैला रहे आतंक   

Untitled design (16)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा कि समाजवादी पार्टी के वोटर ऐसी घटनाएं क्यों कर रहे हैं। प्रदेश में आतंक फैला रहे हैं। राजभर ने चंदौली में सपा नेताओं की उन वीडियो को लेकर भी निशाना साधा है जिसमें वह घर में घुसकार मारपीट करते नजर आ रहे हैं. सपा नेताओं के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए सुभासपा नेता ने दावा किया कि सपा का PDA असफल है। सपा द्वारा जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फांसी की सजा तक की बात कह दी

Untitled design (17)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की हत्या के बाद प्रदेश सरकार भी एक्शन मोड में आ गयी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग करने की बात कही है। उन्होंने कहा 'आरोपियों को बक्शा नहीं जायेगा जो भी इसमें शामिल है हत्यारोपियो के खिलाफ फांसी जैसी कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है, उन्होंने आगे कहा की योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है और इस पर कड़ा एक्शन होगा।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में महंगी हुई बिजली, फ्यूल सरचार्ज के नाम पर जून में 10% बढ़कर आएगा बिल

संबंधित समाचार