Bareilly News: मंदिर परिसर में शरारती तत्वों ने फेंके मांस के अवशेष, भोजीपुरा के इस गांव में तनाव

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

भोजीपुरा, अमृत विचार। मिश्रित आबादी वाले गांव घंघोरा पिपरिया में खुराफातियों ने शिव मंदिर परिसर में बकरे के मांस के अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की है। इससे गांव में तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मांस के लोथड़े देख आक्रोश
भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया में शुक्रवार की रात में खुराफातियों ने बकरे के मांस के अवशेषों को प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की है। शनिवार सुबह गांव के लोग शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो वहां मंदिर परिसर में मांस के अवशेष पड़े देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। 

भारी फोर्स की गई तैनात
ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह एसएसआई तेजपाल सिंह भारी संख्या में फोर्स को लेकर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आला अधिकारियों को सूचना दे दी। सूचना पर सीओ हाइवे घंघोरा पिपरिया पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर सनातन समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त हो गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन सिंह यादव अन्य कार्यकर्ताओं की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार