बरेली: कर न जमा करने पर 10 दुकानें सील, दुकानदारों का हंगामा
अमृत विचार, बरेली। लाखों रुपये कर बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने 10 दुकानों को सील कर दिया। इसे लेकर दुकानदारों ने हंगामा करते हुए टीम से नोकझोंक भी की। साथ ही दो दुकानों का अवैध कब्जा का भी हटाया गया। टीम की इस कार्रवाई के बाद दुकान का कर बकाया न जमा …
अमृत विचार, बरेली। लाखों रुपये कर बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने 10 दुकानों को सील कर दिया। इसे लेकर दुकानदारों ने हंगामा करते हुए टीम से नोकझोंक भी की। साथ ही दो दुकानों का अवैध कब्जा का भी हटाया गया। टीम की इस कार्रवाई के बाद दुकान का कर बकाया न जमा करने वाले दुकानदार सकते में आ गए।
शनिवार को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के आदेश पर नगर निगम की टीम और प्रवर्तन दल के सबसे पहले एलन क्लब के पास स्थित नगर निगम की दुकानों के पास पहुंची। यहां काफी दिनों से दो दुकानों पर अवैध कब्जा किया गया था। इनमें एक गोदाम भी है जिसे टीम ने खाली करना शुरू किया तो दुकानदार बहस करने लगे और हंगामा खड़ा कर दिया।
कुछ देर के लिए टीम ने सोच-विचार किया और आला अफसरों से बात करने के बाद अवैध कब्जा हटाकर ताला लगा दिया। इसके बाद कुतुबखान रोड पर टैक्स बकाया में तीन दुकानों को सील कर दिया जबकि सीआई पार्क में दो, मोती पार्क में दो और न्यू आजाद मार्केट में दो दुकानों को कर बकाया होने पर सील किया गया।
इन दुकानदारों को नगर निगम ने काफी पहले कर जमा करने के लिए नोटिस भेजा था लेकिन किसी ने जमा नहीं किया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रभारी जयपाल पटेल सहित कर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
