UP News: राम रहीम पुल पर युवक को गोली मारने का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। 26 मई की रात करीब 8 बजे मिलक निब्बी सिंह निवासी सतवीर सिंह को दो बाइक सवारों ने पीछे से सिर में गोली मार दी थी। मामले में रविवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ में दूसरा आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पैर में गोली लगी है। मामले में एक आरोपी रवि पहले ही जेल जा चुका है।
फरार चल रहा था रनवीर
राम रहीम पुल पर घटना के बाद सिविल लाइंस थाने में घायल सतवीर सिंह के भाई ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस रवि निवासी ग्राम चंदनपुर थाना पटवाई रामपुर को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। मामले में दूसरे आरोपी रनवीर लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइंस और सर्विलांस व स्वाट टीम का गठन किया गया था। रविवार रात थाना सिविल लाइंस पुलिस मय एसओजी टीम द्वारा ग्राम जुटिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया।
घिरता देख पुलिस पर किया फायर
स्वंय को पुलिस से घिरता देख कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगा एवं बाइक स्लिप होकर गिर गया। जिसके द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा फायर करने पर आरोपी रनवीर सिंह निवासी मथुरापुर कलां थाना पटवाई, रामपुर के बायें पैर मे गोली लगी। पुलिस द्वारा घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
आरोपी के कब्जे हथियार बरामद
आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस तथा एक खोका कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल ह के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइंस थाने में आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह, उप निरीक्षक दीपक मलिक एसओजी प्रभारी, उपनिरिक्षक सतेन्द्र शर्मा व मनीष गिल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
