Bareilly News: आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट जिला बदर, बहेड़ी पुलिस ने छोड़ा सीमा के बाहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत से जिला बदर किए गए कस्बे के मोहल्ला टांडा निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को पुलिस ने जिले की सीमा के बाहर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर बहेड़ी ने उसे आदेश की कॉपी तामील कराते हुए 6 माह तक ज़िले में न घुसने की ताकीद की।

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट ने मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी मोहल्ला टांडा, कस्बा एवं थाना बहेड़ी को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने आदेश की विधिवत तामील कराते हुए मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को उत्तराखंड सीमा पार छोड़कर जनपद की सीमा से बाहर किया।

पुलिस ने उसे स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिलाबदर अवधि के दौरान वह बिना सक्षम अनुमति के जनपद बरेली की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार