JEE Advanced Result 2026 : लखनऊ के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, अदिति वर्मा को मिली 3867वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने रविवार देर रात संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। नवाबों के शहर लखनऊ के कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंकर्स की सूची में जगह बनाई है।

लखनऊ में रहकर पढ़ाई करने वाली अदिति वर्मा को ओबीसी वर्ग में ऑल ओवर इंडिया 3867 रैंक और सामान्य वर्ग में 14909 रैंक मिली है। वहीं ओजस सिंघल को ऑल ओवर इंडिया 5133 रैंक पाने में सफल हुए। उन्हें 360 में से 151 अंक मिले हैं। कई अन्य अभ्यर्थी भी सफल हुए हैं।

इन्होंने बढ़ाया लखनऊ का गौरव
  1. अदिति वर्मा ने OBC कैटेगरी में 3,867वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की। उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में रैंक 14,909 रही।
  2. ओजस सिंघल ने 360 में से 151 अंक पाकर 5,133वीं AIR प्राप्त की।
  3. ऋषिथ राज रायजादा ने 5,670वीं रैंक हासिल की।
  4. अभ्युदय सार्थक की रैंक 6,143वीं रही।
  5. अनुज जैन 6,968वीं रैंक के साथ सफल रहे।
  6. देवस्य बंसल ने 11,500वीं रैंक हासिल की।

IT रुड़की के अनुसार, इस वर्ष देशभर से 1,79,694 अभ्यर्थी दोनों पेपरों में उपस्थित हुए, जिनमें से मात्र 56,880 छात्र ही क्वालिफाई कर सके। इनमें 10,107 लड़कियां शामिल हैं।

अब आगे क्या?

सभी सफल अभ्यर्थी अपना विस्तृत स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। अब इन छात्रों के लिए JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिसमें IITs और NITs में सीट अलॉटमेंट होगा।

संबंधित समाचार