UP Police Constable Recruitment: परीक्षा तारीखों का हुआ ऐलान, आज से देखें अपना परीक्षा शहर, e-KYC के लिए अहम गाइडलाइन जारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल और उसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी (सिटी इंटिमेशन स्लिप) भी लाइव कर दी गई है।

3 दिनों तक चलेगा परीक्षाओं का दौर

भर्ती बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में बने केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून 2026 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन हर दिन दो शिफ्टों में होगा:

पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

आज से डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची

अभ्यर्थी 1 जून 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DoB) का उपयोग करना होगा।

यह केवल 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' है, इसे मुख्य प्रवेश पत्र (Admit Card) न समझें। शासन ने इसे इसलिए पहले जारी किया है ताकि छात्र समय रहते अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें।

जानिए कब डाउनलोड होगा आपका असली एडमिट कार्ड?

उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र उनकी एग्जाम डेट से ठीक तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिसका शेड्यूल नीचे दिया गया है:

परीक्षा की तिथि एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की तारीख
8 जून 2026 5 जून 2026 से
9 जून 2026 6 जून 2026 से
10 जून 2026 7 जून 2026 से

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर इस बार अभ्यर्थियों का e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) वेरिफिकेशन किया जाएगा। बोर्ड ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने आधार कार्ड को जरूर अनलॉक कर लें, ताकि मौके पर बायोमेट्रिक मिलान (सत्यापन) के दौरान किसी तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

मदद के लिए यहां करें संपर्क

यदि किसी उम्मीदवार को अपना परीक्षा शहर देखने या डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आ रही है, तो वे सीधे बोर्ड के आधिकारिक सपोर्ट सिस्टम से संपर्क कर सकते हैं:

हेल्पलाइन नंबर: 08064526226
ईमेल आईडी: [email protected]

नवीनतम अपडेट और अन्य आधिकारिक निर्देशों के लिए अभ्यर्थी लगातार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

संबंधित समाचार