RCB का जलवा! विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अनोखा अंदाज, IPL 2026 ट्रॉफी पर पढ़ते ही छूट गई हंसी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेंगलुरुः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अब RCB उन चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है, जिन्होंने दो बार बैक-टू-बैक IPL ट्रॉफी उठाई है।

फाइनल मैच के बाद पूरा स्टेडियम जश्न में डूबा हुआ था। खिलाड़ियों के परिवार मैदान पर उतर आए थे। विराट कोहली ने हर पल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिताया। मैच के दौरान से लेकर जश्न तक, दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

विराट की फाइनल वाली धमाकेदार पारी

विराट कोहली पूरे सीजन शानदार फॉर्म में रहे। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर रहे। लेकिन सबसे यादगार पारी फाइनल की रही। 

चेज में उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। आखिरी छक्का लगाकर उन्होंने RCB को जीत दिलाई। इसी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के दौरान विराट का मूड पूरी तरह फन था क्योंकि RCB की पकड़ शुरुआत से ही मजबूत रही। स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा का हर इमोशन कैमरे में कैद हुआ। जब विराट को आउट दिए जाने का संकेत मिला तो अनुष्का मायूस हो गईं, लेकिन जैसे ही थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया, वो खुशी से झूम उठीं।

जीत के बाद अनुष्का को मैदान पर लाए विराट

RCB की जीत पर अनुष्का बेहद खुश नजर आईं। मैच खत्म होते ही विराट खुद स्टैंड से उन्हें लेने गए और मैदान पर लाए। दोनों ने ट्रॉफी के साथ खूब फोटो खिंचवाई।

रात को होटल में टीम ने पूरा जश्न मनाया। RCB ने पार्टी का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें विराट और अनुष्का जोर-शोर से डांस करते दिखे।

ट्रॉफी पर क्या पढ़ रहे थे विराट?

सबसे ज्यादा चर्चा में एक फोटो है जिसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नियां ट्रॉफी के साथ पोज दे रहे हैं। 

विराट ने ट्रॉफी हाथ में ली और कुछ पढ़ने लगे। उनका चेहरा हैरान था, जिसे देखकर अनुष्का और भुवनेश्वर की पत्नी की हंसी छूट गई। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ट्रॉफी पर विजेता टीम का नाम और साल लिखा होता है। शायद विराट उसी को ध्यान से देख रहे थे या फिर उन्होंने कोई मजाक किया, जिस पर अनुष्का जोर-जोर से हंस पड़ीं।

 

संबंधित समाचार