Prayagraj News: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 8000 रिश्वत लेते परिवहन निगम के ARM अरविंद कुमार अरेस्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन टीम ने परिवहन निगम में चल रही भ्रष्टाचार की एक बड़ी कड़ी को पकड़ लिया है। जीरो रोड डिपो प्रयागराज से परिवहन निगम के ARM अरविंद कुमार को 8000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। परिचालक संगम सोनकर की लिखित शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए अरविंद कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खबर अपडेट हो रही है...
