UP News: त्रिवेणी एक्सप्रेस में लगा झटका, शौच को गया फार्मासिस्ट नीचे गिरा, ट्रेन से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर प्रयागराज के रहने वाले फार्मासिस्ट को अपनी जान गवानी पड़ी। त्रिवेणी एक्सप्रेस से गिरकर फार्मासिस्ट की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि झटका लगने की वजह से अचानक गिरे और ट्रेन के नीचे आ गए।

घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। प्रयागराज के रहने वाले फार्मासिस्ट विजय कुमार (51) कर्मचारी नगर निवासी अपनी साली वंदना के यहां आए हुए थे। पत्नी अंजना भी बहन के घर आकर काफी खुश थीं। मगर सोमवार सुबह वापस लौटते वक्त सारी खुशियां काफूर हो गईं।

ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची थी कि अचानक झटका लगा और विजय कुमार अचानक दरवाजे से नीचे जा गिरे और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी अंजना ने बताया कि वह शौचालय की बात कहकर गए थे तभी हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 

संबंधित समाचार