UP News: दूसरे समुदाय के युवक से इंस्टाग्राम पर बढ़ीं नजदीकियां, महाराष्ट्र से स्वार पहुंची युवती
स्वार, अमृत विचार। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद महाराष्ट्र की एक युवती स्वार क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में आ गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर युवती कुछ दिन पहले मसवासी क्षेत्र के एक गांव पहुंचकर युवक के साथ रहने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर गांव में चर्चा का माहौल बन गया। मामला मसवासी चौकी के एक गांव का है।
महाराष्ट्र निवासी युवती की मसवासी चौकी के एक गांव निवासी दुसरे समुदाय के युवक के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत हो गई थी। धीरे धीरे बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई थी। जिस पर युवती कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र से युवक से मिलने आ गई थी। युवती युवक के साथ उसके घर पर ही रहने लगी थी। जब दुसरे समुदाय के लोगों इस मामलें की भनक लगी तो उन्होंने मसवासी पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर दो दिन पूर्व मसवासी पुलिस गांव पहुंच गई थी और युवती को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने युवती से पूछताछ कर गांव के प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया था।
साथ ही युवती के परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई। युवती के परिजन सोमवार को कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने युवती से मुलाकात की और इज्जत का वास्ता दिया जिस पर युवती मान गई। तब पुलिस ने युवती को उसके पिता को सौप दिया। घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद गांव में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। युवक और युवती अलग-अलग समुदायों से बताए जा रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। युवती के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। समाचार भेजे जाने तक युवक पुलिस की हिरासत में है।
