Baghpat News : रिश्वतखोरी में बागपत के DSO और ARO निलंबित, प्रमुख सचिव ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। बागपत के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अनूप तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) योगेंद्र सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव ने सोमवार देर शाम दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की।

सिंघावली अहीर क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी राशन विक्रेता नरेंद्र कुमार की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान ने कार्रवाई की थी। आरोप था कि डीएसओ अनूप तिवारी राशन वितरण के बदले कमीशन मांग रहे थे और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने डीएसओ कार्यालय में छापा मारकर अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान एआरओ योगेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार