UP News : कुशीनगर का फाजिलनगर होगा अब पावागढ़, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

फाजिलनगर नगर पंचायत है। सीएम ने कहा कि, हम इसे फाजिलनगर क्यों कहें? इसका नाम अब पावागढ़ होगा। हम इसको मान्यता देने जा रहे हैं। इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर, नगर पंचायत का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने इसके नामकरण का प्रस्ताव कर दिया है। फाजिलनगर अब पावागढ़ के रूप में पहचाना जाएगा। मंगलवार को तुमकही में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने इसकी घोषणा की है।

सीएम ने कहा कि, क्यों हम फाजिलनगर कहेंगे? इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा। हम इसे मान्यता देने जा रहे हैं। सीएम ने दूसरी बार फाजिलनगर का नाम बदलने की घोषणा की है। पिछले साल नंबर में गाजियाबाद में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने ये बात कही थी। 


गौतमबुद्ध-भगवान महावीर से संबंध 


पूर्वी यूपी का कुशीनगर जनपद धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। भगवान महावीर और महात्मा बुद्ध का यहां से गहरा संबंध रहा है। कुशीनगर महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। ऐसी मान्यता है कि भगवान महावीर ने पावा-जो आज फाजिलनगर है-वहां अंतिम उपदेश दिए थे।  

सीएम ने कुशीनगर में करीब 424 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और विकास को लेकर अपनी बात रखी।  

यूपी में माफिया-मच्छरों से छुटकारा

सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, हमने यूपी से माफिया और मच्छर दोनों को समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो गया। यूपी में आज जब नौकरियां निकलती हैं तो उसमें कुशीनगर के युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिलते हैं। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मेरठ : कबड्डी प्लेयर की हत्या को मायावती ने बताया दुःखद एंव चिंताजनक, यूपी सरकार से की ये बड़ी मांग 
मथुरा में 'IIT पास' ढोंगी बाबा गिरफ्तार: ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में युवतियों को बनाता था शिकार; ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसों से खड़ा किया 'आश्रम'
बुलंदशहर : बेकाबू ट्रक ने खड़ी गाड़ियों में मारी टक्कर, घर का एक हिस्सा टुटा; ड्राइवर गिरफ्तार  
रवीना टंडन के भाई के घर 25 लाख की चोरी, केयरटेकर ने देखभाल के बहाने आलमारी से उड़ाए सोने-हीरे के आभूषण, जुहू पुलिस ने किया अरेस्ट 
Lucknow News: लखनऊ में सिटी ट्रांसपोर्ट के संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, निजी फर्म में समायोजन का विरोध