Unnao News: उन्नाव में मौरंग लदे डंपर ने मौसेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिला के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोकुलपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह हादसा हो गया। यहां मौरंग लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालाक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पीलिया की दवा लेने जा रहे थे 

उन्नाव में मौरंग लदे डंपर ने मौसेरे भाइयों को रौंदा

अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा-नथई गांव निवासी अभय प्रताप सिंह (30) अपने मौसेरे भाई सूर्यांश (13) के साथ बाइक से मंगलवार को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दलीगढ़ी मोहल्ला निवासी एक वैद्य के यहां पीलिया की दवा लेने जा रहा था। तभी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अचलगंज मार्ग स्थित गोकुलपुर मोड़ के पास मौरंग लदे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दोनों सड़क पर गिर गए। तभी बेकाबू डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। 

डंपर चालक फरार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

संबंधित समाचार