फिरोजाबाद में बाल्टियों के साथ महिलाओं-बच्चों का प्रदर्शन, पानी के संकट को लेकर सड़कों पर आये लोग
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 29 मे पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान क्षेत्रीय निवासियों द्वारा निगम अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। वार्ड संख्या 29 के मोहल्ला टापा खुर्द में मंगलवार को 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान क्षेत्रीय नागरिकों ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों द्वारा हाथों में खाली बाल्टिया लेकर प्रदर्शन किया गया।
भ्रष्ट अधिकारियों के लाभ कार्रवाई की मांग
आक्रोशित लोगों द्वारा नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई और लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियों के लाभ कार्रवाई की मांग की गई। परेशान नागरिकों का कहना था कि कई बार पार्षद और मेयर को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है।पेय जल आपूर्ति में नलकूप कर्मचारियों की लापरवाही है। वह स्टाटर खराब का बहाना कर सप्लाई को बंद कर देते हैं।
मौके पर जल निगम ने दिया आपूर्ति चालू करने का आश्वासन
महिलाओं और बच्चों को दूसरे मोहल्ले से पड़ रहा है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जल निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित लोगों को शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति से चालू करने का आश्वासन दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने भी चेतावनी दी है यदि पेयजल आपकी सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
