ईरान: तेहरान के समीप पहाड़ी क्षेत्र में हिमस्खलन, 10 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर में एक पहाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हिमस्खलन होने से 10 लोगों की मौत हो गयी। सरकारी टीवी ने रविवार को यह खबर प्रसारित की। खबर के अनुसार चार क्षेत्रों में हिमस्खलन होने के बाद बचाव दल लापता लोगों को खोजने में जुट गये हैं । सरकारी …

तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर में एक पहाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हिमस्खलन होने से 10 लोगों की मौत हो गयी। सरकारी टीवी ने रविवार को यह खबर प्रसारित की।

खबर के अनुसार चार क्षेत्रों में हिमस्खलन होने के बाद बचाव दल लापता लोगों को खोजने में जुट गये हैं । सरकारी टीवी पर प्रदर्शित फुटेज में आपातदल हेलीकॉप्टर की मदद से लापता और घायल लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को तेज हवाएं चलने और एक दिन पहले हिमपात होने के बाद ये घटनाएं हुईं। हिमस्खलन अलबुर्ज पहाड़ी क्षेत्र में हुए जहां सप्ताहांत को लोग पर्वतारोहण के लिए जाते हैं। ईरान में जानलेवा हिमस्खलन विरले ही होते हैं। 2017 में हिमस्खलन की दो घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गयी थी।

संबंधित समाचार