NZ vs Pak 1st Test, Day 2 : केन विलियमसन का शानदार शतक, न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माउंट मौंगानुई। कप्तान केन विलियमसन की शानदार 129 रन की शतकीय पारी और विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग की 73 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 431 रन का विशाल स्कोर बना लिया। विलियम्सन ने अपना 23वां शतक …

माउंट मौंगानुई। कप्तान केन विलियमसन की शानदार 129 रन की शतकीय पारी और विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग की 73 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 431 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

विलियम्सन ने अपना 23वां शतक बनाया। उन्होंने 297 गेंदों पर 129 रन में 12 चौके और एक छक्का लगाया। वाटलिंग ने 145 गेंदों पर 73 रन में आठ चौके लगाए। न्यूजीलैंड ने कल के तीन विकेट पर 222 रन से आगे खेलना शुरू किया था। विलियम्सन ने 94 और हेनरी निकोलस ने 42 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। निकोलस ने 137 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाये।

न्यूजीलैंड की पारी के बाद बल्लेबाज करने आयी पाकिस्तान की शुरुआत ख़ास नहीं रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं और वह अभी पहली पारी में 401 रन पीछे है। पाकिस्तान ने दिन के खेल की समाप्ति से कुछ देर पहले शान मसूद के रूप में 28 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। मसूद ने 42 गेंदों में 20 रन बनाये और वह काइल जैमिसन का शिकार बने।

स्टंप्स के समय आबिद अली 64 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 19 रन तथा मोहम्मद अब्बास 15 गेंदों का सामना कर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद है। न्यूजीलैंड ने शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक 87 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाये थे और उसने रविवार को अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 155 ओवर में 431 रन बनाये।

संबंधित समाचार